फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर निकाले साढे 51 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर साढे़ 51 हजार रुपये निकाल ले गए। एटीएम बदलकर रुपये निकालने के मामले में पीड़ित ने बेरी चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एटीएम की फुटेज खंगाली और जांच आरंभ कर दी। पीड़ित झाड़ली प्लांट में नौकरी करता है। पीड़ित के अकाउंट से पैसे झज्जर के एटीएम बूथ निकाले गए हैं।
गांव बेरी निवासी जगबीर ने शिकायत देते हुए बताया कि पीएनबी के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था और वहां पर पैसे नहीं निकले। इस दौरान एटीएम में मौजूद युवक ने उसको पैसे निकलवाने के लिए कहा तो युवक ने पलक झपकते ही जगबीर का एटीएम बदल लिया। जब जगबीर ने एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए एटीएम मशीन में पासवर्ड भरा था तो उक्त युवक ने पासवर्ड देख लिया था और बाद में युवक ने जगबीर का कार्ड बदलने के बाद कहा कि पैसे तो निकल ही नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि कुछ देर बार ही खाते से 48 हजार रुपये निकलने का पता चला तो उसने अपने एटीएम को देखा तो एटीएम बदला हुआ था और उसके बाद 18 अप्रैल को 3500 रुपये निकले तो पीड़ित ने इसकी जानकारी तुरंत फोन करके बैंक में शिकायत की और पुलिस विभाग में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

वर्जन
एटीएम बदलकर 51 हजार 500 रुपये का मामले की शिकायत मिली और पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज चेक की जा रही है। प्रयास है कि जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा।
- मुकेश कुमार, शहर चौकी इंचार्ज, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें