फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्ली समझकर सो गए घरवाले, जेवरों और नगदी पर हाथ साफ कर गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
आहट पर बिल्ली समझकर रात के समय बेफिक्र होकर सोना चिमनी गांव के एक परिवार को महंगा पड़ गया। चोर करीब 3 लाख रुपये के जेवरात व 1 लाख 50 हजार की नकदी चुरा ले गए। चोरी की सूचना मिलते ही बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने सुबूत जुटाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया।
चिमनी गांव निवासी दिल्ली पुलिस में सेवारत बिजेंद्र अपने परिवार सहित रविवार की रात को अपने घर में सो रहे थे। रात के समय अज्ञात चोर मकान में घुस आए। जिसकी जानकारी परिवार को नहीं लगी, क्योंकि चोर घर में बिजली कट के दौरान घुसे थे। जब आहट हुई तो पीड़ित परिवार पालतू बिल्ली समझकर आराम से सोते रहे। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे करीब 1 लाख 50 हजार रुपये की नकदी, 10-12 तोला सोना, 1 किलो चांदी, 40 चांदी के सिक्के, चोरी कर लिए। सोमवार सुबह जब बिजेन्द्र और सुनीता सोकर उठे तो खुली अलमारी व लॉकर का ताला टूूटा देखकर उन्हें चोरी का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की जानकारी मिलते ही ग्रामीण वहां पर एकत्रित हो गए। बिजेंद्र दिल्ली पुलिस में नौकरी करता है। उनका बेटा विकास चोरी की रात घर पर नहीं था। बिजेंद्र ने बताया कि घर की चार दिवारी ऊंची होने के कारण चोरों द्वारा घर में घुसने के लिए बाहर रखी ईंटो का सहारा लिया गया। बेरी थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें