फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एमटीपी कीट बेचता संचालक रंगे हाथों पकड़ा, मेडिकल स्टोर किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोझूकलां में एक मेडिकल स्टोर संचालक को एमटीपी किट बेचते रंगे हाथों काबू किया है। टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। आरोपी के खिलाफ झोझूकलां पुलिस चौकी में शिकायत सौंपी है। पुलिस ने इस संबंध में झोझूर्खु निवासी आरोपी टींकू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई सूचना गुप्त सूचना के आधार पर की। इसमें डमी ग्राहक का सहारा लिया गया है।
जानकारी के अनुसार झोझूकलां में गर्भपात की किट बेचने की शिकायतें पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिल रहीं थीं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेकर सीएमओ ने डॉ. अभिमन्यु के नेतृत्व में एक टीम गठित कर झोझूकलां भेजा गया। सीएमओ विरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए विभागीय टीम ने एक महिला को बोगस ग्राहक बनाकर मेडिकल स्टोर पर भेजा। सीएमओ ने बताया कि महिला ने मेडिकल स्टोर संचालक से एमटीपी किट मांगी। संचालक ने महिला को किट थमा दी और 450 रुपये ले लिए। इसके तुरंत बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीएमओ ने बताया कि इस कार्रवाई में ड्रग्स इंस्पेक्टर हेमंत ग्रोवर भी शामिल थे। आरोपी को मौके पर पकड़ते ही मामले की सूचना झोझूकलां पुलिस चौकी में दी गई। इसके तुरंत बाद पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और इसके बाद विभागीय टीम ने मेडिकल स्टोर को सील करने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई करने के बाद टीम झोझूकलां पुलिस चौकी पहुंची और लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। विभागीय सूत्रों का कहना है कि मेडिकल स्टोर से दो एमटीपी किट टीम ने जब्त की हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस संबंध में विभाग की तरफ से लिखित शिकायत सौंपी गई जिसके आधार पर आरोपी टींकू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। - ध्यानचंद, झोझूकलां पुलिस चौकी इंचार्ज
विज्ञापन


झोझूकलां स्थित मेडिकल स्टोर संचालक के एमटीपी किट बेचने की शिकायतें हमें मिल रहीं थीं। विभागीय टीम ने संचालक को रंगे हाथों पकड़ लिया। हमने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। आरोपी के खिलाफ चौकी में लिखित शिकायत भी दे दी है। भविष्य में भी विभाग की इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेंगी।
विरेंद्र यादव, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें