फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉर्न बजाने पर कुलासी में विवाद, एक व्यक्ति को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गाड़ी का हॉर्न बजाने पर गांव कुलासी में बीती रात झगड़ा हो गया। एक व्यक्ति ने गाड़ी के हॉर्न बजाने की वजह पूछी तो कार सवार तीन युवकों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने डंडों से व्यक्ति की धुनाई कर दी। मारपीट में व्यक्ति जख्मी हो गया। उसने गांव के ही एक युवक पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कुलासी के निवासी चांद सिंह ने कहा है कि सोमवार की रात करीब 12 बजे वह अपने घर में सो रहा था। तभी घर के बाहर एक गाड़ी के हॉर्न की आवाज आई। काफी देर तक कार से लगातार हॉर्न बजने की आवाज आती रही। फिर उसने बाहर आकर देखा तो कार में गांव निवासी संदीप, रोहित व एक अन्य युवक था। उनसे हॉर्न बजाने का कारण पूछा तो युवकों ने कहा तुम रोकने वाले कौन होते हो। यह कहकर वे चले गए। आधे घंटे बाद तीनों फिर से आए। घर के गेट पर आकर उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी। गाली सुनकर वह बाहर आया तो रोहित ने रॉड और डंडे से हमला कर दिया। साथ ही उसके साथी संदीप और अन्य युवक ने भी मारपीट की। झगड़े का शोर सुनकर परिजन बाहर आए तो उन्होंने बीच-बचाव कराया। आरोप लगाया कि तीनों युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

उधर, जांच अधिकारी एएसआई हरिओम ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें