फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम करते समय मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में काम करते समय मजदूर की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव मिर्च में खेत में काम करते समय एक मजदूर की मौत हो गई। बाैंद कलां पुलिस ने शव को अपने कब्जे मेें ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल में लाया गया है। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बौंद कलां पुलिस थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि गांव मिर्च निवासी मजदूर मन्नू 40 वर्ष रविवार को खेत में काम कर रहा था। इसी बीच काम करते समय वह अचानक अचेत हो गया।कुछ लोगों ने उसे संभाला लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना बौंद पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें