फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के बाहर लगा रहा बाहरी तत्वों का जमावड़ा, बोर्ड फ्लाइंग ने बनाए तीन यूएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। बोर्ड फ्लाइंग ने मंगलवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर तीन छात्रों के यूएमसी बनाए। दो केस बौंद कलां परीक्षा केंद्र में बनाए गए हैं। शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को कक्षा 12वीं की अर्थशास्त्र व फिजिक्स की परीक्षा आयोजित की गई। बोर्ड फ्लाइंग ने बौंद कलां स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान इस केंद्र में दो छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। इन छात्रों का यूएमसी बनाया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड फ्लाइंग ने एक केस सारंगपुर परीक्षा केंद्र में बनाया है। बोर्ड उड़नदस्ते में शामिल रवींद्र ग्रेवाल ने बताया कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न करवाए जाने के लिए प्रशासन व शिक्षा विभाग की फ्लाइंग भी केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को तीन छात्रों के यूएमसी केस बनाए गए हैं। ग्रामीण केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ ज्यादा बनी रहती है। जिससे परीक्षा संचालन में परेशानी आती है। शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे परीक्षा केंद्रों में बाहरी हस्तक्षेप ज्यादा बना रहता है। शिक्षा विभाग व बोर्ड की फ्लाइंग लगातार निरीक्षण में जुटी हैं। बोर्ड प्रतिनिधि रवींद्र ग्रेवाल ने आम लोगों से आह्वान किया कि वे परीक्षा को नकल रहित संपन्न करवाने में बोर्ड प्रशासन को पूर्ण सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें