फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। गांव चमनपुरा में बुधवार सुबह घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसे किसी ने नहीं देखा। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। चमनपुरा गांव में हुई हत्या की इस घटना को अंजाम दिए जाने के पीछे कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है क्योंकि परिवार ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। मृतक गुरुग्राम में बाउंसर का काम करता था। लेकिन फिलहाल मृतक के परिजनों ने मृतक की किसी भी व्यक्ति के साथ कोई दुश्मनी होने से साफ इनकार किया है। 23 वर्षीय प्रमोद पुत्र मैनपाल को अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मारी, जब वह अलसुबह करीब साढे़ चार बजे अपने घर सो रहा था। मृतक प्रमोद मंगलवार रात अपने घर में ही बने कमरे में खाना खाने के बाद सोने के लिए चला गया था। दूसरे कमरे में उसकी मां सो रही थी। बुधवार की सुबह जब घर में तेज धमाके की आवाज प्रमोद की मां ने सुनी तो उसने सड़क पर किसी चलती गाड़ी का टायर फटने की बात समझी। लेकिन थोड़ी ही देर बाद जब प्रमोद की मां उसके कमरे में पहुंची तो उसने देखा कि प्रमोद का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है और उसकी मौके पर मौत भी हो चुकी है। उसी समय प्रमोद की मां ने शोर मचाया तो काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। बाद में उसी समय घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन किए जाने व मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने मृतक प्रमोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

छाती में मारी गई है गोली
पुलिस के अनुसार मृतक की छाती में गोली लगी है। लेकिन हमलावरों की संख्या एक या इससे ज्यादा होने की बात से पुलिस ने अभी कुछ भी कहने से इनकार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक प्रमोद बाउंसर की नौकरी करता था मगर पिछले करीब दस दिनों से घर पर ही रह रहा था।
विज्ञापन


इकलौता था मृतक प्रमोद
मृतक प्रमोद के पिता की मृत्यु कई साल पहले हो चुकी है और परिवार में बस मां और बेटा ही थे। करीब ढाई माह पहले मृतक प्रमोद की दादी की बीमारी से मौत हो गई थी और मृतक प्रमोद की मां गांव में आंगनबाड़ी वर्कर है।
विज्ञापन


गांव चमनपुरा में प्रमोद नामक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हत्या करने वाले हमलावर कौन थे, इस बात का खुलासा तो जांच के बाद हो पाएगा।
रामअवतार, जांच अधिकारी, दुजाना थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें