फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम से मारपीट कर परिजनों ने कुकर्म के आरोपी को हिरासत से भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले के गांव छपार में कुकर्म के आरोपी को पकड़ने पहुंची भिवानी सिटी थाना पुलिस पर आरोपी के परिजनों ने हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस स्टाफ से मारपीट कर आरोपी को परिजनों ने पुलिस हिरासत से भगा दिया। टीम की नेतृत्व कर रहे एसआई वीरेंद्र सिंह ने मामले की शिकायत चरखी दादरी सदर पुलिस थाने में दी। पुलिस ने इस संबंध में छह आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं, घटना के बाद भिवानी सिटी थाना पुलिस बैरंग ही लौट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छपार निवासी दिनेश पर गत जून माह में भिवानी सिटी पुलिस थाने में कुकर्म का मामला दर्ज हुआ था। शुक्रवार दोपहर बाद भिवानी सिटी थाना पुलिस एसआई वीरेंद्र के नेतृत्व में गांव छपार पहुंची थी। यहां पहुंचकर पुलिस टीम ने आरोपी दिनेश को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान आरोपी के माता-पिता और अन्य परिजन वहां पहुंचे गए। इन लोगों ने पुलिस टीम की कार्रवाई का विरोध किया और दिनेश को हिरासत से छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान बात न बनने पर परिजनों ने पुलिस टीम से हाथापाई शुरू कर दी और पुलिस हिरासत से आरोपी को भगा दिया। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम न मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी और पुलिस टीम वहां से निकल ली। दादरी सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी दिनेश के परिजनों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी सिटी थाना पुलिस के साथ गांव छपार में मारपीट करने का मामला हमारे संज्ञान में आया था। इस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
-जगराम, सदर थाना प्रभारी, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें