फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के 150 रुपये मांगने पर पिता-पुत्र से मारपीट, पुत्र गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
खाना खिलाने के बाद युवकों से बिल मांगना ढाबा संचालक व उसके बेटे को भारी पड़ गया। उक्त युवकों ने रॉड और डंडों से पिता-पुत्र की धुनाई कर दी। दोनों अस्पताल में भर्ती है। गंभीर रूप से जख्मी बेटे को दिल्ली रेफर किया है। घायलों ने उक्त युवकों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जटिया मोहल्ला निवासी हरीश ने कहा कि वह राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके पिता का सैय्यद रोड पर कुंदन सिनेमा के पीछे अस्थाई ढाबा (रेहड़ी) है। शाम को वह भी अपने पिता की मदद के लिए दुकान पर जाता है। शुक्रवार को भी वह अपने पिता के साथ काम कर रहा था। देर शाम करीब 7 बजे सैय्यद के निकट रहने वाले साहिल अपने एक साथी के साथ दुकान पर आया। उनके खाने का बिल 150 रुपये था। खाना खाने के बाद जब मैंने उससे रुपये मांगे तो साहिल और उसके दोस्त ने झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद वे चेतावनी देकर चले गए। कुछ देर बाद वे फिर से आए। उनके हाथ में डंडे और लोहे की रॉड थी। आते ही युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पिता ने बचाव की कोशिश की तो उनके साथ भी डंडों से मारपीट की गई। भीड़भाड़ हुई तो वे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद परिजनों ने उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हरीश दिल्ली रेफर
संदीप ने कहा कि उसके बड़े भाई हरीश की हालत ज्यादा खराब थी। इसलिए वे सरकारी अस्पताल से उसे बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां के डाक्टरों ने बड़े टेस्ट लिखे हैं। इसलिए हरीश को दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। संदीप ने आरोप लगाया कि पुलिस ने केस तो दर्ज किया, मगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। शनिवार की सुबह भी उक्त हमलावर अपने घर के बाहर खड़ा देखा गया। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
उधर, सिटी थाना प्रभारी ललित कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें