आग से तीन एकड़ बाजरे की पुलियां जलीं, महिला किसान झुलसी
चरखी दादरी।
शहर के गामड़ी क्षेत्र में आग लगने से करीब तीन एकड़ की बाजरे (सूखा चारा) की पुलियां जल गई। आग बुझाते समय महिला किसान का हाथ भी झुलस गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। इस घटना में किसान को हजारों का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
शहर के गामड़ी क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते आसपास पड़ी घास व झाड़ियों में आग लग गई। कुछ देर बाद ही आग तेजी से आसपास के क्षेत्र में फैल गई। आग की तेज लपटों ने समीप ही रखी बाजरे की पुलियां भी चपेट में ले ली। गामड़ी क्षेत्र के किसान पवन कुमार की समीप ही तीन एकड़ की पुलियां रखी थी। आग के तेजी से फैलने पर यह पुलियां भी जलने लगी। किसान के परिजनों को इसका पता चला तो आग को बुझाने दौड़े। आसपास से और भी लोग मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन इस पर काबू न पाते देख इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग को बुझाया। आग बुझाने के दौरान महिला किसान राजबाला का हाथ भी झुलस गया। घटना में किसान को हजारों का नुकसान होने का अनुमान है। दमकल विभाग से