फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने देव कॉलोनी निवासी नवीन की रॉड मारकर और सुए से गोदकर हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है। वहीं, हत्या के सभी नामजद आरोपी अपने मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गए हैं। इसके चलते उन्हें ट्रेस करने में पुलिस को दिक्कत आ रही है। लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
गौरतलब है कि सोमवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने देव कॉलोनी निवासी नवीन की रॉड मारकर और सीने को सुए से गोदकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि मृतक का आरोपियों के साथ करीब डेढ़ साल पहले झगड़ा हुआ था, जिसकी रंजिश में आरोपियों ने नवीन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक पर थे चार केस दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक नवीन भी झगड़ालू प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ झज्जर थाने में लड़ाई-झगड़े के चार केस दर्ज थे। मृतक नवीन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों के द्वारा छह चोटें दर्शाई गई हैं। जिसमें से दो छाती पर सुए, चेहरे व सिर में रॉड की हैं।
वर्जन
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजेश, सिटी चौकी इंचार्ज, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें