फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्का गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। मोबिल गिराकर उचक्कागीरी करने के आरोप में मंगलवार की देर शाम एक किशोर रामनगर किला के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दरअसल, बिहार के औरंगाबाद निवासी एमडी राजा अपनी कार रामनगर किला के पास खड़ी कर अंदर ही मोबाइल से बात कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 15 वर्षीय एक किशोर उनके पास आया और बताया कि कार से मोबिल गिर रहा है। यह सुनकर एमडी राजा जैसे ही कार से नीचे उतरे तो पीछे की सीट पर रखा प्लास्टिक का थैला उठाकर किशोर भागने लगा। यह देख एमडी राजा शोर मचाते हुए किशोर के पीछे दौड़े तो वह एक साइकिल सवार से टकरा कर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और तलाशी ली तो उसकी जेब में मोबिल भरी शीशी मिली। पुलिस की पूछताछ में किशोर बार-बार बेहोशी का नाटक कर रहा था और अलग-अलग नाम-पता बता रहा था। किशोर से पुलिस की पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें