फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में तोड़फोड़ व आगजनी के मामले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पुलिस ने गांव पाटौदा में हरियाणा रोडवेज के रेवाड़ी डिपो की एक बस में तोड़फोड़ करने व जान से मारने की नीयत से आगजनी करने के मामले में तीसरे आरोपी को काबू कर लिया है।
थाना झज्जर एसएचओ सोमबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा रोडवेज के रेवाड़ी डिपो की एक बस पटौदी से चलकर वाया कुलाना होते हुए उस्मापुर जा रही थी। बस के चालक रवि कुमार ने शिकायत में बताया था कि जब बस पाटौदा के नजदीक हनुमान मंदिर के पास पहुंची तो वहां पर मौजूद कुछ युवकों ने डंडे व पत्थर मारकर बस में तोड़फोड़ कर दी और पेट्रोल छिड़ककर बस के टायर में भी आग लगा दी। युवकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से बस में भी आग लगाने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव खेड़ी सुल्तानपुर निवासी मामले के तीसरे आरोपी संदीप को झज्जर से काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मामले में दो आरोपियों हनी तथा हरेंद्र उर्फ गोलू निवासियान गांव खेड़ी सुल्तानपुर को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गये आरोपी संदीप को मंगलवार को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें