फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
गांव बहराना में बीते 17 नवंबर को सैनिक जोगेेंद्र की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वीरवार को परिजन जिला पुलिस अधीक्षक से मिले। परिजनों का कहना था कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

मृतक सैनिक के पिता धर्मराज ने बताया कि उक्त घटना में मेरी पौत्री भी घायल हो गई थी और अब उसकी पौत्री का इलाज दिल्ली के आर्मी बेस अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के काफी दिन बीत चुके हैं। लेकिन पुलिस हमलावरों का पता नहीं लगा पाई है। धर्मराज ने कहा कि उसके पूरे परिवार को जानकार खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें