फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में उत्पात मचाते दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में उत्पात मचाते दो काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
तनावपूर्ण माहौल में शराब पीकर उत्पात मचाना दो व्यक्तियों को भारी पड़ गया। बस स्टैंड के सामने हुडदंगबाजी करने पर इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गांव मकड़ाना निवासी वजीर व मोखरा निवासी तस्वीर के रूप में हुई है। सिटी पुलिस थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सोमवार सुबह पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि रविवार रात शराब के नशे में धुत दो व्यक्ति उत्पात मचा रहे थे। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इन्हें अपने साथ थाने ले आई। दोनों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें