फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पोस्टर व स्लोगन बनाकर अंगदान के प्रति किया जागरूक

Wed, 14 Aug 2024 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय द्वारा 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने पोस्टर व स्लोगन बनाएं। हम सभी को अंगदान के महत्व और इसकी आवश्यकता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

यह दिवस उन लाखों लोगों को समर्पित है जो अंग प्रत्यारोपण के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं। अंगदान एक महान कार्य है, जिससे न केवल एक व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि उसकी गुणवत्ता में भी सुधार किया जा सकता है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि हर साल हजारों लोग अंग प्रत्यारोपण के अभाव में अपनी जान गंवा देते हैं। इसका प्रमुख कारण अंगदान के प्रति जागरूकता की कमी और समाज में व्याप्त मिथक हैं। हमें इस दिवस पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाएंगे और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। अंगदान से जुड़ी गलतफहमियों को दूर करना और लोगों को इसके प्रति प्रेरित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हर एक अंगदाता 8 से अधिक लोगों को एक नया जीवन दे सकता है। इसलिए हम सभी को इस महत्वपूर्ण कार्य में योगदान देकर समाज को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें