-फोटो 56 : सैनिक नगर पूजा घाट स्थल पर साफ-सफाई अभियान चलाते हुए नगर पार्षद डा. नीना राठी व अन्य
बहादुरगढ़। नगर पार्षद डॉ. नीना राठी ने रविवार को छठ महापर्व को लेकर वार्ड-30 के सैनिक नगर स्थित घाट पर पूर्वांचलवासियों व नगर परिषद कर्मियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। कई वर्षों से पार्षद की तरफ से पूजा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त व्यवस्था की जाती रही हैं।
डा. नीना राठी ने पूर्वांचलवासियों को सूर्य उपासना व लोक आस्था के छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सैनिक नगर में नहर किनारे बनाए घाट पर लाइट की व्यवस्था भी करवाई है ताकि सूर्यदेव को अर्घ्य देने के दौरान पूजा अर्चना करने में श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हों।
सैनिक नगर बारातघर के पास छठ पूजा के दौरान सोमवार को विशाल जागरण भी होगा। इसमें हजारों पूर्वांचलवासी व आसपास एरिया से काफी लोग बढ़चढ़ कर भाग लेंगे।
इस चार दिवसीय छठ महापर्व के दौरान पटेल नगर, सैनिक नगर समेत आसपास एरिया में रहने वाले हजारों पूर्वांचलवासी 27 अक्तूबर को अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगे और 28 अक्तूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया से परिवार की तरक्की व खुशहाली की कामना भी करेंगे।