-फोटो 58 : फुटबाल खिलाड़ियों के साथ विधायक राजेश जून। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। मेहंदीपुर डाबौदा कलां में दादा भइया फुटबॉल क्लब ने पंचायती फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। विधायक राजेश जून प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन कमेटी को अपनी ओर से 31 हजार की राशि भेंट की। वहीं लोवा खुर्द में आयोजित अंडर-16 ग्रामीण गर्ल्स फुटबॉल लीग में पहुंचकर विधायक ने 5100 का योगदान दिया। यहां पहुंचने पर आयोजकों ने उनका स्वागत किया। विधायक ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लेना चाहिए। गांवों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलता है जो भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकती हैं।