फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज सुनी जाएंगी उपभोक्ताओं की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला मुख्यालय झज्जर स्थित बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल स्थित कॉन्फ्रेंस हाॅल में 10 दिसंबर को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की बैठक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन की अध्यक्षता में होगी।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि यह बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल झज्जर में होगी। इस बैठक में बिजली व बिलों से संबंधित (चोरी और अनऑथराइज्ड लोड के केसों को छोड़कर) मामलों की सुनवाई होगी। यदि कोई उपभोक्ता अपने परिवाद को लेकर कार्यकारी अभियंता या एसडीओ की कार्यवाही से संतुष्ट न हो तो वह चेयरमैन, अधीक्षण अभियंता के समक्ष अपनी बात रख सकता है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें