फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने आजादी के शहीदों के नाम छिपा अपनों को रखा आगे-धनखड़

Sun, 24 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
  नेता जी सुभाष चंद्र बोस के 119वीं जयंती के अवसर पर पटवार भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्यातिथि रहे कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के जो सही मायने में बलिदानी रहे हैं, कांग्रेस ने हमेशा उनका नाम छिपाने का काम किया है।
विज्ञापन




 इन नायकों में नेताजी भी एक थे। कांग्रेस ने अपनों को ही महत्व दिया। शिविर में  भिवानी से सांसद धर्मबीर सिंह व पानीपत (ग्रामीण)से विधायक महीपाल ढांडा भी उपस्थित रहे।


कृषि मंत्री धनखड़ ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उसके उपरांत रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि देश को आजादी विधिवत रूप से भले ही 15 अगस्त 1947 को मिली  किंतु यह नेता जी का संघर्ष और उनके प्रयास ही रहे कि आजाद हिंद फौज के  सेनापति रहते हुए उन्होंने 30 दिसंबर 1943 को अंडेमान-निकोबार पर देश का  तिरंगा फहराते हुए अंडेमान निकोबार का नाम बदलते हुए स्वराज और शहीद नाम  रखा। देश की आजादी के लिए नेता जी अहम भूमिका निभाते हुए  आगे बढ़े और अंग्रेजों को देश से बाहर करते हुए आजादी बुलंद की। उन्होंने  कहा कि ऐसी महान विभुति को कभी भुलाया नहीं जा सकता।     कांग्रेस पार्टी  के नेता आजादी के इतिहास को छिपाते हुए अपने  परिवारवाद का महिमा मंडल करते रहे हैं। कांग्रेस में ऐसा कोइ्र नहीं जिसे आजादी की लड़ाई में कालापानी की सजा हुई हो। नेता जी के परिजनों को भी गुमराह  करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है।
विज्ञापन




भारतीय जनता पार्टी देश पर बलिदान  होने वाले और आजादी के संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाने वाली हर शख्सियत  का सम्मान करती है। यही कारण है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  नेता जी सुभाष चंद्र बोस के परिजनों को उनसे जुड़ी फाइलें दिखाते हुए  उन्हें सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं अब भाजपा ऐसे लोगों  के नाम भी सार्वजनिक करने का प्रयास करेगी जिन्होंने आजादी के दौरान  देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।


सर्वसम्मति से बनी पंचायतों को मिलेगा 210 करोड़ रूपए का प्रोत्साहन
ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में अब तक 62 प्रतिशत से ज्यादा पंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं। प्रदेश में पहली बार ऐसा होगा कि सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को 210 करोड़ रूपए की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज  पंचायती राज संस्थाओं के चुने गए प्रतिनिधि प्रधानमंत्री मोदी की सोच के अनुरूप अपने गांवों में स्वच्छता के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटरी पढ़ाओ का संदेश दे रहे हैं जोकि एक सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन है।

धनखड ने एक नई योजना की और बात कही
कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा जिन खेतो में पानी भरा रहता है और किसान फसल नही जोत पाता है, तो उस किसान को भी मुआवजा राशि दी जाएगी। किसानों के लिए नई बीमा पोलिसी लागू होगी। फसल कटने के 14 दिन बाद तक अगर किसान की फसल में कोई दिक्कत आती है तो उसका भी मुआवजा दिया जाएगा।  इस अवसर पर कला परिषद् के चेयरमैन अजय सिंघल, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश शास्त्री, गौ रक्षा दल प्रतिनिधि जयबीर आर्य, आनंद सागर, विक्रम कादियान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें