फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रजिस्ट्री के लिए नायब तहसीलदार और आरसी के खिलाफ पैसे लेने की शिकायत

Fri, 12 Jul 2024 06:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। तहसील कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री के बदले नायब तहसीलदार और रजिस्ट्री क्लर्क (आरसी) पर पैसे लेने के आरोप लगाए गए हैं। वीरवार को तीन लोगों ने एसडीएम सतीश यादव और विधायक कुलदीप वत्स को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही विधायक कुलदीप वत्स तहसील कार्यालय पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनने के बाद एसडीएम से मिले। वीरवार की दोपहर गुभाना, बादली और याकूबपुर के लोग जमीन की रजिस्ट्री के लिए 4 घंटे तक इंतजार करते रहे। जमीन के दस्तावेज सही होने पर भी रजिस्ट्री नहीं की गई।
पीड़ितों ने नायब तहसीलदार और रजिस्ट्री क्लर्क पर पैसे नहीं देने पर जमीन की रजिस्ट्री रोकने का आरोप लगाया है। विधायक वत्स ने लोगोंं की समस्याएं सुनीं तो 3 लोगों ने रजिस्ट्री के नाम पर पैसे मांगने का आरोप सीधे नायब तहसीलदार और रजिस्ट्री क्लर्क पर लगाया। शिकायत सुनने के बाद विधायक वत्स ने एसडीएम सतीश यादव से बात करते हुए कार्रवाई की मांग की। रजिस्ट्री के लिए तहसील कार्यालय में श्रवण, मनोज, सोना और नरेश ने दी शिकायत बताया कि उनसे पैसे की मांग की है, जबकि वह सभी दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील पहुंचे हैं। बताया कि तहसील कार्यालय में केवल पैसों की डीलिंग वाली रजिस्ट्री को ही मार्क किया जाता है। वहीं पर रजिस्ट्री क्लर्क संदीप ने पैसे मांगने की कोई भी बात होने से साफ इन्कार कर दिया और बताया कि दस्तावेजों में कमी होने के चलते रजिस्ट्री नहीं हो सकी है, किसी से भी पैसे संबंधित कोई मांग नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें