फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय कदम... सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर : अपराधियों के झांसे में आने से बचाए 45 युवा

Fri, 08 Dec 2023 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में कई किशोर व युवा सोशल मीडिया खास तौर पर इंस्टाग्राम पर अपराधियों को फॉलो कर रहे हैं। ये अपराधियों को फॉलो करने के साथ-साथ उनकी पोस्ट को लाइक, शेयर और कमेंट तक करते हैं। पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सैल ने ऐसे 45 युवाओं का पता लगाया है, जो अपराधियों को किसी ने किसी सोशल साइट के माध्यम से फॉलो कर रहे हैं। पुलिस ने इनको सजा देने की बजाय इनके परिजनों को बुलाकर उनके सामने काउंसलिंग की और उनको दूर रहने को कहा। स्वयं एसपी डॉ. अर्पित जैन दो बार इनकी काउंसलिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी डॉ. अर्पित जैन ने 25 बच्चों और उनके अभिभावकों को कार्यालय में बुलाकर बातचीत की। बताया गया कि पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगाह रख रही है। गैंगस्टर व बदमाशों के अकाउंट को चलाने वाले, उनके संदेशों का प्रचार-प्रसार करने वाले, उनको फॉलो करने वाले, उनकी पोस्ट को लाइक, शेयर करने अथवा कमेंट करने वाले युवकों व लोगों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने विशेष कार्य योजना तैयार की है। जिले में बदमाशों के अकाउंट को फॉलो करने वाले व चलाने वाले अधिकतर युवक विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी पाए गए हैं। इनका बदमाशों के साथ व्यक्तिगत कोई लेना देना नहीं है। इन युवकों के बारे में इनके माता-पिता को भी कोई खबर नहीं थी। ऐसी प्रवृत्ति के बच्चों के माता-पिता और गांव व शहर के मौजिज व्यक्तियों को बुलाकर एसपी की ओर से समझाया गया कि वे बच्चों को ऐसी गतिविधियों से दूर रखें, क्योंकि ऐसा करने पर बच्चे क्राइम की ओर आकर्षित हो जाते हैं।


अपराधियों से पूछताछ में हुआ खुलासा
पुलिस द्वारा आपराधिक मामलों में पकड़े गए दोषियों से पूछताछ में एक बात सामने आई है कि कुछ ऐसे अपराधी हैं, जो युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं। उनको इंस्टाग्राम या अन्य माध्यम से मिस गाइड करते हैं और उनसे अपराध करवाते हैं। कई बार बच्चे अच्छा निर्णय नहीं ले पाते हैं और अपराध की दुनिया में फंस जाते हैं। युवाओं को हथियार, पैसा और नशा देकर बदमाश उनसे अपराध करवाते हैं।
विज्ञापन



कुछ नवयुवक सोशल मीडिया पर अपराधियों के झांसे में आकर भटक जाते हैं। इसलिए पुलिस की आमजन से अपील है कि इस प्रकार के भटके हुए नौजवानों के बारे में पता चले तो उनके माता-पिता व पुलिस को सूचित करें ताकि उनका सही मार्गदर्शन किया जा सके। हम चाहते हैं कि बच्चे दोबारा इस गलत संगति में न पड़ें। सोशल मीडिया पर झज्जर पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी इंस्टाग्राम से आपको इंस्पायर नहीं होना है। अच्छे व समाज में सम्मानित व्यक्तियों को रोल मॉडल बनाएं।
विज्ञापन

- डाॅ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें