फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्नल कृष्ण ने 60 किमी दौड़ में पाया पहला स्थान

विज्ञापन
-फोटो 56 : पिथौरागढ़ में हुई प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में गुनजी जोलिंगकोंग में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों का शानदार प्रदर्शन रहा। इसमें ग्रुप के 13 धावकों ने भाग लिया और 15 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचे। कर्नल कृष्ण बुधवार ने 60 किमी दौड़ में 51-60 आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि यह देश का पहला ऐसा हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन था, जो 10,300 फीट से लेकर 15,000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 10 डिग्री तापमान में आदि कैलाश (जोलिंगकोंग) के बेस पर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य वाइब्रेंट विलेज बॉर्डर एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देना और स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।
धावक परवीन सांगवान, बादल तेवतिया, मास्टर मुकेश कुमार, बसंत सिंह और कुनाल चौधरी ने 60 किमी अल्ट्रा रन को सफलतापूर्वक पूरा किया। सागर ओहल्याण और रवि कुमार ने 21 किमी हाफ मैराथन कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बीआरजी का झंडा ऊंचा किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 2 नवंबर को आयोजित हुई। दीपक छिल्लर ने बताया कि इससे पहले भी बीआरजी के धावक अनेक राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें