-फोटो 53 : पदक विजेता हार्दिक अहलावत का स्वागत व सम्मान करते स्कूल निदेशक प्रवीण छिल्लर व अन्य।
बहादुरगढ़। शहर के बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ी हार्दिक अहलावत ने बहरीन में आयोजित तीसरे युवा एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिश्रित टीम स्पर्धा में ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीता है।
पदक जीतकर मंगलवार को स्कूल पहुुंचने पर विद्यार्थियों की तालियों नहीं रुकी। निदेशक एडवोकेट प्रवीण छिल्लर, प्रधानाचार्या डॉ. पूनम चौधरी और कोच सुरेन कुमार ने हार्दिक को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य डॉ. पूनम चौधरी व डायरेक्टर एडवोकेट प्रवीण छिल्लर ने बताया कि हार्दिक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। हार्दिक जैसे युवा खिलाड़ी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने बताया कि बहरीन में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते हार्दिक का चयन आगामी यूथ ओलंपिक के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल परिवार और स्कूल बल्कि पूरे बहादुरगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कोच सुरेन कुमार ने कहा कि हार्दिक की यह सफलता आने वाले कई और मेडल्स की शुरुआत है।