फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं के आवेदन के लिए फिर शुरू वेब पोर्टल

Wed, 13 Jul 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
विज्ञापन
computer
विज्ञापन
स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में बीए, बीएससी कंप्यूटर विज्ञान, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीए अंग्रेजी ऑनर्स तथा बीएइतिहास ऑनर्स इत्यादि स्नातक कक्षाओं के नए आवेदन स्वीकार करने के लिए दोबारा वेब पोर्टल खुल गया है। इस संबंध में महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी सौरभ जैन ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी तुरन्त ऑनलाईन आवेदन कर दें तथा सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों सहित आवदेन की हार्ड कापी महाविद्यालय में जमा करवा दें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन विद्यार्थियों का नाम पहली तथा दूसरी मैरिट सूची मेंआया था और वे किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले पाए, वे विद्यार्थी भी 15जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं। उधर पुराने विद्यार्थियों के लिए भी अच्छी खबर है। महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए इत्यादि स्नातक कक्षाओं के पांचवे समेस्टर में प्रवेश के लिए प्रथम समेस्टर के सभी पेपर पास होने की शर्त हटा दी है। अब द्वितीय वर्ष के सभी पुराने विद्यार्थियों का प्रवेश तृतीय वर्ष में हो जाएगा। हालांकि विश्वविद्यालय ने नया नियम इस वर्ष प्रथम सैमेस्टर में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर लागू किया है। जो विद्यार्थी इस वर्ष प्रथम सैमेस्टर में प्रवेश लेंगे उनको अगले वर्ष तृतीय सैमेस्टर में प्रवेश के लिए प्रथम सैमेस्टर के 50 प्रतिशत पेपर पास करने होंगे तथा पांचवे सैमेस्टर में प्रवेश के लिए प्रथम सैमेस्टर के सभी विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। महाविद्यालय की एमए हिन्दी, एमए अंग्रेजी, एमए
विज्ञापन

मनोविज्ञान, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार डिप्लोमा आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए नए आवेदन पत्र स्वीकार करने की प्रक्रिया जारी है। इन कक्षाओं की पहली मैरिट सूची 18 जुलाई को लगेगी।

आज लगेगी तीसरी कट ऑफ लिस्ट
शहर के विभिन्न कॉलजों में आज तीसरी कट ऑफ लिस्ट लगेगी। पहली और दूसरी कट ऑफ लिस्ट में नाम न आने वाले विद्यार्थियों का इस तीसरी लिस्ट का बेस्रबी से इंतजार है। क्योंकि कॉलेज में एडमिशन के लिए यह उनका आखिरी मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें