फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में होंगे वीनू मांकड ट्रॉफी के पांच मैच

Tue, 07 Oct 2025 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
07jjrp10- झज्जर। जिले के गुरुग्राम रोड पर ​स्थित सहवाग इंटरनेशनल स्कूल का क्रिकेट ग्राउंड। स्रो
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गुरुग्राम रोड पर स्थित सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में वीनू मांकड़ ट्रॉफी के मैचों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए क्रिकेट ग्राउंड में बीसीसीआई की तरफ से तैयारियां की जा रही है। सहवाग स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में वीनू मांकड़ के पांच मैचों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए देश में क्रिकेट ग्राउंडों का चयन कर लिया है। इसमें झज्जर सहित हरियाणा के तीन जिलों के ग्राउंडों में वीनू मांकड़ ट्रॉफी के मैचों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले के सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड को चुना गया है। 9 से 17 अक्तूबर तक पांच लीग मैचों का आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए बीसीसीआई की तरफ से ग्राउंड पर स्क्रीन लगाने व अन्य तैयारियां की जा रही हैं। इस ग्राउंड पर गोवा, विदर्भ, गुजरात, आंध्र प्रदेश, बडौदा व ओडिसा की टीमों के मैचों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, क्रिकेट ग्राउंड को बारिश के चलते कवर भी किया गया है ताकि मैच खेलने के लिए आने वाली टीमों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

इस दौरान 9 अक्तूबर को गोवा बनाम विदर्भ, 11 अक्तूबर को गुजरात बनाम विदर्भ, 13 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश बनाम गोवा, 15 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश बनाम गुजरात और 17 अक्तूबर को बडौदा बनाम ओडिशा के मैचों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा में गुरुग्राम जिले के गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड और रोहतक के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली के क्रिकेट ग्राउंड में मैचों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें