फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम ने पकड़ा अवैध ठेका, शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छोटूराम नगर में छापा मारकर शराब का अवैध ठेका पकड़ा है। बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है। लाइन पार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आबकारी विभाग के निरीक्षक रवींद्र कुमार की ओर से शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनको मुख्यमंत्री उड़न दस्ते में शामिल सब इंस्पेक्टर जयभगवान की तरफ से सूचना दी गई। इसके बाद वे लाइनपार थाना क्षेत्र में छोटूराम नगर पहुंचे तो यहां मुख्यमंत्री दस्ता, गुप्तचर विभाग और थाना पुलिस मौजूद थी। यहां एक शराब ठेके पर छापा मारा गया तो उसमें उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के गांव रामनगर का रहने वाला सेल्समैन देव कुमार मिला। उससे ठेके के कागजात मांगे तो नहीं दिखा पाया। पूछताछ की तो उसने बताया कि ठेके में बुपनियां निवासी राजेश, मांडोठी निवासी प्रदीप व सुरेश और बहादुरगढ़ निवासी नरेंद्र हिस्सेदार हैं। ठेके को चेक किया तो यहां से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की गई। सेल्समैन ने बताया कि इस जगह का मालिक परनाला गांव निवासी विकास है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब ठेके को लेकर धोखाधड़ी व आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। शराब की बिक्री से जो कैश ठेके में था, वह भी पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें