बहादुरगढ़। ज्येष्ठ माह में वीरवार को सुबह आसमान में बादल छाए थे और दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज बारिश हुई और करीब आधा घंटा तक चली। मौसम विभाग के अनुसार 6.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद चली ठंडी हवा ने तापमान को गिरा दिया। लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना बन गया।
मौसम विभाग ने 5 जून को भी बारिश और आंधी की संभावना जताई है। इसके बाद तापमान बढ़ेगा और लोगों को गर्मी का अहसास होगा। हवा में नमी की मात्रा 32 से 100 प्रतिशत तक रही। हवा की गति 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रही।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 6 जून को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिली है। 7 जून को मौसम शुष्क रहेगा। उमस वाली गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान 37 से 39 और न्यूनतम 28 से 31 डिग्री तक रह सकता है।