फोटो-56: बहादुरगढ़ में दिल्ली रोहतक रोड पर सुबह छाए कोहरे के बीच गुजरते लोग। संवाद
- फोटो : संगठन
बहादुरगढ़। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार की तुलना में तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
दिन में 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं जिससे लोगों को ठंड का अधिक एहसास हुआ। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के कारण लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। बादलों की वजह से धूप नहीं निकल सकी, जिससे दिनभर मौसम सुहावना लेकिन ठंडा बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों तक बहादुरगढ़ और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में और गिरावट आ सकती है जिससे ठंड और बढ़ेगी। ठंड बढ़ने के आसार को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
फोटो-56: बहादुरगढ़ में दिल्ली रोहतक रोड पर सुबह छाए कोहरे के बीच गुजरते लोग। संवाद- फोटो : संगठन