बहादुरगढ़। अन-अधिकृत औद्योगिक क्षेत्रों को अब सरकार की मान्यता मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू कर दिया है। किसी भी औद्योगिक क्षेत्र के पंजीकरण के लिए न्यूनतम 10 एकड़ भूमि और कम से कम 50 उद्योगों का होना जरूरी होगा।
विज्ञापन
हरियाणा में ऐसे अनेक औद्योगिक क्षेत्र हैं जहां वर्षों से उद्योग संचालित हो रहे हैं। इन क्षेत्रों से लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है और सरकार को भी नियमित रूप से राजस्व प्राप्त हो रहा है।
इसके बावजूद ये क्षेत्र अब तक औपचारिक रूप से स्वीकृत नहीं थे। इससे उद्योगों को बुनियादी सुविधाओं, योजनाओं और विकास कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
कोबी के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 17 मार्च को वित्त वर्ष 2025-26 के बजट भाषण में अन-अधिकृत औद्योगिक क्षेत्रों को स्वीकृत करने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। इस प्रस्ताव को बाद में विधानसभा सत्र में भी मंजूरी मिल गई।