बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ को वर्ष 2023-2024 में कायाकल्प प्रोग्राम के मापदंड में उत्तीर्ण होने पर सरकार की ओर से एक लाख की राशि पारितोषिक तौर पर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य में नागरिक अस्पताल में कार्यकम का आयोजन किया गया। इसमें सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।
उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान में अगर मिलजुल कर किसी कार्य को अंजाम दिया जाए तो उसका परिणाम हमेशा बेहतर होता है। इसलिए हम जिस विभाग एवं संस्थान में कार्य कर रहे हैं, उसमें बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारिता देनी चाहिए। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने सभी को एक टीम की तरह कार्य करने की प्रेरणा देते हुए नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई दी। इस मौके पर डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने सफाई कर्मचारियों को वर्दी देकर सम्मानित किया। अस्पताल पीएमओ डॉ. मंजू कादियान ने सफाई कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संस्था में अहम भूमिका रहती है। इस मौके पर एसएमओ डॉ. सुमन कोहली, एसएमओ डॉ. विनय, डीएमएस डॉ. देवेन्द्र मेधा, जिला क्वालिटी मैनेजर डॉ. मनोज यादव, एसएमओ डॉ. सुनीता, डीएमएस संदीप गुलिया, एसएमओ डॉ. ममता, एसएमओ डॉ. एकता, डॉ. ज्योति क्वालिटी मैनेजर, नर्सिंग कैडर की सभी स्टॉफ, पैरा-मैडिकल स्टॉफ तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।