फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 11 हजार ट्यूबवेल कनेक्शन धारकों में से 4548 डिफाल्टरों पर 4.34 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली बिल पर ब्याज की राशि माफ करने की योजना शुरू कर दी है। जो किसान ट्यूबवेल के बकाया बिल की एकमुश्त राशि जमा करवाएंगे, उनकी सरचार्ज राशि बिजली निगम की ओर से माफ कर दी जाएगी। इस योजना में 31 मार्च 2019 तक के डिफाल्टर उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है। झज्जर जिले में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के आंकड़ों के अनुसार करीब 11000 ट्यूबवेल कनेक्शन है। इनमें से 4548 उपभोक्ता डिफाल्टर हैं। इन किसानों पर करीब चार करोड़ 34 लाख रुपये के बिजली बिल बकाया है। इनमें से 667 डिफाल्टर किसानों के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। वहीं डिफाल्टर उपभोक्ताओं को राहत देने और बकाया बिजली बिलों का भुगतान करवाने के लिए यह योजना लागू की गई है।
विज्ञापन

एक करोड़ की बकाया राशि वाले 667 उपभोक्ताओं के काटे जा चुके हैं कनेक्शन
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के ओर से करीब एक करोड़ रुपये की राशि वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के 667 बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। हालांकि इस योजना के साथ सरकार की ओर से उन उपभोक्ताओं को भी राहत दी गई है। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हुए दो साल से अधिक समय न हुआ हो वे किसान भी एकमुश्त बिल की राशि जमा करवाते हुए अपना कनेक्शन दोबारा लगवा सकते हैं। अगर इससे अधिक समय हो गया तो उन किसानों को दोबारा से नई फाइल चालू करवानी पड़ेगी। वहीं बिजली निगम की ओर से नई कनेक्शन के लिए लागू की गई सभी शर्तों को भी पूरा करना पड़ेगा।
बिजली बिलों पर सरचार्ज माफ करने की योजना को लागू करने के लिए सरकार की ओर से सभी बिजली निगम के अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। ताकि इसे तुरंत प्रभाव से लागू कर किसानों को राहत प्रदान की जा सके। बिजली निगम की ओर से जिले में सरकार के आदेश पर डिफाल्टर किसानों के लिए लागू की गई योजना को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप जैन, एसई, यूएचबीवीएन झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें