फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी में नगर पालिका ने बना दी गली

विज्ञापन
विज्ञापन
नाईवाली श्मशान के पास जाने वाले रास्ते में अब नए खुलासे हो रहे हैं। नपा अधिकारी पूरे मामले को दबाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। हैरत की बात तो यह है कि अवैध कॉलोनी में एक ईंट तक न लगाने वाली नपा ने आखिर 35 लाख रुपये की लागत से सीसी टाइल की गली कैसे बनवा दी। नपा अधिकारियों के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है। वहीं इससे भी बड़ा खुलासा यह है कि सरकारी दस्तावेज ठेेकेदार के घर पर काफी समय से रखे हैं। नपा के पास इस कार्य की कोई एस्टीमेट फाइल भी मौजूद नहीं है।
विज्ञापन

सचिव ने बार-बार बदली स्टेटमेंट
नपा सचिव से जब गली निर्माण को लेकर बात की गई तो उन्होंने पहले बताया कि सीएम घोषणा के तहत बजट बढ़वाने की मंजूरी चंडीगढ़ से ठेकेदार लेकर आया था। इसके बाद उन्होंने कहा कि जेई लेकर आए, इसके बाद अपनी बात से मुकरते हुए कहा कि नपा के एमई चंडीगढ़ से मंजूरी लेकर आए। लेकिन जो भी हो अवैध कॉलोनी में सीएम घोषणा के तहत भी कार्य नहीं हो सकता।
बड़ा सवाल : ठेकेदार के पास कैसे पहुंची फाइल
एस्टीमेट की अप्रूवल वाली फाइल नपा के पास न होकर ठेकेदार के पास है। अब सवाल यह है कि सरकारी दस्तावेज नगरपालिका से गायब है लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया, इसके पीछे क्या वजह है? खुद नपा सचिव ने स्वीकार किया है कि फाइल ठेकेदार के पास है, जो कि शुक्रवार को कार्यालय में लेकर आएगा। अब इससे अधिकारियों की मिलीभगत साफ हो रही है।
विज्ञापन

फाइल ठेकेदार के पास है, वह शुक्रवार को नपा कार्यालय लेेकर आएगा। फाइल ठेकेदार के पास कैसे पहुंची, इसका जवाब पूर्व में रहे एमई ही दे सकते हैं, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। कॉलोनी अवैध है लेकिन श्मशान का रास्ता होने के कारण निर्माण करवा दिया गया। पूरा मामला फाइल मिलने के बाद साफ कर पाएंगे।
विज्ञापन

नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें