फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 1.34 करोड़ से जगमगाएंगी शहर की सड़के, गली-मोहल्ले

Sat, 18 Nov 2023 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से शहर को रोशन करने की तैयारी कर दी है। इसके लिए साढ़े तीन हजार लाइट खरीदने का आदेश जारी कर दिया गया है। जल्द ही 1.34 करोड़ रुपये से लाइटों की खरीद होगी। नप की ओर से सूर्या रोशनी कंपनी को जारी किए गए वर्क ऑर्डर में अलग-अलग क्षमता की लाइटें होंगी। कुल 3500 लाइटें खरीदी जाएंगी। लाइटों को शहर के विभिन्न वार्डों में जरूरत के अनुसार लगवाया जाएगा। इसका टेंडर अलग से होगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से वर्ष 2020 में तत्कालीन चेयरपर्सन शीला राठी के कार्यकाल में आखिरी बार स्ट्रीट लाइटें खरीदी गई थी। इसके बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग स्थानीय तौर पर लाइटें खरीदने पर रोक लगा दी थी। इस कारण शहर में काफी संख्या में लाइटें खराब हो गई थी। लाइटें समय पर ठीक नहीं हो पाई। इसकी वजह से स्ट्रीट लाइटों की मांग काफी अधिक हो गई थी। जगह-जगह अंधेरा रहने लगा। ऐसे में विभाग मुख्यालय पर लाइटों की खरीद स्थानीय स्तर पर करने का दबाव बढ़ा तो विभाग ने कुछ कंपनियों से ही लाइटें खरीदने का आर्डर जारी कर दिया। साथ लाइटों की संख्या भी निर्धारित कर दी।



कौन सी लाइटें कितनी खरीदी जाएंगी

लाइट
संख्या

20 वाट
1000

36 वाट
1250

45 वाट
250

72 वाट
500

120 वाट
200

150 वाट
150

150 वाट
150

कुल
3500



वर्जन...

शहर को जगमग करने के लिए लाइटें खरीदने का आर्डर जारी कर दिया है। जल्द ही लाइटें मिल जाएंगी। इसके बाद इन्हें कालोनी वाइज लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हर वार्ड व कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद, बहादुरगढ़।







-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें