शहर के लोगों की मांग पर लोगों को बेहतर यातायात सेवा उपलब्ध कराने के लिए 15 अगस्त से सीटी बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही दिल्ली के आईएसबीटी से शाम आठ बजे व उसके बाद भी झज्जर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू होगी। दिल्ली से झज्जर आने वाली बस शहर के पुराने बस अड्डे से होकर नए बस स्टैंड जाएगी। यह जानकारी डीसी आरसी बिढान ने दी। डीसी ने बताया कि नए बस स्टैंड से लघु सचिवालय तक सीटी बस सेवा सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक हर आधे घंटेे के अंतराल पर चलेगी। इसी तरह लघु सचिवालय से नये बस अड्डे तक सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच तक आधे घंटे के अंतराल पर चलेगी ।
इस प्रकार रहेगी सीटी बस सेवा की समयसारिणी
नया बस अड्डा सुबह साढ़े आठ बजे से, नौ, साढे़ नौ, दस, साढ़े दस, ग्यारह, साढ़े ग्यारह, बारह बजे। दोपहर बाद साढ़े 12 बजे, एक, डेढ़, दो, ढाई, तीन, साढे़ तीन, चार, साढे़ चार तथा अंतिम बस सेवा शाम पांच बजे लघु सचिवालय के लिए रवाना होगी।
लघु सचिवालय से नया बस स्टैंड
लघु सचिवालय से सुबह साढे़ आठ बजे, नौ, साढे़ नौ, दस, साढ़े दस, ग्यारह, साढ़े ग्यारह, बारह बजे दोपहर बाद साढ़े 12 बजे, एक, डेढ़, दो, ढाई, तीन, साढे़ तीन, चार, साढे़ चार, पांच तथा अंतिम बस सेवा शाम साढ़े पांच बजे नये बस स्टैंड के लिए रवाना होगी।
गौरतलब है कि उपायुक्त के समक्ष दो दिन पहले ही शहर के लोगों ने सीटी बस सेवा और दिल्ली से देर शाम को झज्जर के लिए बस सेवा की मांग रखी थी। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन लोगों की तत्पर सेवा देने के लिए सजग है।