फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली हुई शहर की हवा, 500 पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शुक्रवार को अत्यधिक प्रदूषण के कारण लोगों को बहुत परेशानी हुई। वायु प्रदूषण का स्तर इतना नुकसानदायक स्तर पर पहुंच गया कि हवा जहरीली हो गई है। ऐसे में विशेषज्ञ भी सलाह दे रहे कि जितना हो सके लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए और घर के खिड़की-दरवाजे भी बंद रखने चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 500 दर्ज किया गया। वीरवार को एक्यूआई 400 रहा था। शुक्रवार सुबह आसमान में स्मॉग छाया रहा। दिनभर वातावरण में घुटन बनी रही। सुबह के वक्त दृश्यता भी कम रही। लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई, गले व नाक में खराश और आंखों में जलन की समस्या होती रही। राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में प्रदूषण के लगभग वही कारण माने जाते हैं जो दिल्ली में होते हैं। इनमें पीछे से आया पराली का धुआं और वाहनों व उद्योगों का प्रदूषण प्रमुख हैं। वीरवार सुबह छठ पूजा उत्सवों में की गई आतिशबाजी के प्रदूषण का असर भी शुक्रवार को बना रहा।
ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल के निदेशक डॉ. मनीष शर्मा का कहना है कि ऐसा मौसम किसी के लिए ठीक नहीं है। खासकर छोटे बच्चों और दमा के रोगियों को इस प्रदूषण से हर हाल में बचकर रहना चाहिए। फेफड़े और हृदय रोगियों के स्वास्थ्य को ऐसी वायु से बहुत हानि होती है। गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत और खांसी जुकाम की शिकायत हो जाती है।
विज्ञापन

वर्जन-
सर्दी के मौसम में बहादुरगढ़ में प्रदूषण बहुत बढ़ गया है। इसके पीछे पराली का धुआं आदि कई कारण हैं। प्रदूषण से बचने के लिए वाहन चालकों, उद्योगों और अन्य लोगों को भी सहयोग करना होगा। खुले में कूड़ा या कुछ भी न जलाएं। अगर कहीं प्रदूषण का कारण नजर आए तो बोर्ड, नगर परिषद या अन्य जिम्मेदार एजेंसियों के संज्ञान में लाएं।
विज्ञापन

- दिनेश यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, एचएसपीसीबी बहादुरगढ़
सप्ताह भर में ऐसा रहा एक्यूआई
6 नवंबर 388
7 नवंबर 383
8 नवंबर 338
9 नवंबर 342
10 नवंबर 314
11 नवंबर 385
12 नवंबर 439
ये हैं मानक
प्रदूषण का स्तर प्रभाव
श्रेणी इंडेक्स वेल्यू माइक्रोग्राम में
अच्छा 0-50
मध्यम 51-100
अनहेल्दी फॉर सेंसेटिव पर्सन 101-150
अनहेल्दी 151-200
वेरी अनहेल्दी 201-300
खतरनाक 301-500
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें