फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा

Thu, 04 Dec 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
03jjrp16- नवोदया स्कूल स्पेशल एजुकेशन की तरफ से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
विज्ञापन
झज्जर। नवोदय स्कूल के स्पेशल एजुकेशन की तरफ से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में गीता व्यास मानस मनि स्वामी उमानंद महाराज एवं गुरुकुल संरक्षक आचार्य विजय पाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर एडीसी जग निवास ने विद्यार्थियों के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रस्तुति समाज के लोगों को नई दिशा प्रदान करती है। स्वामी उमानंद ने अपने वक्तव्य में इन नन्हें-मुन्ने दिव्यांग बच्चों को भगवान का रूप बताया।
गुरुकुल झज्जर के संचालक आचार्य विजय पाल ने बच्चों के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक शानदार व अनोखी प्रस्तुति थी, जो हम सब में साहस भर गई। आयोजित समारोह का मंच संचालन कवि महेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, रविंद्र सोनी, प्रोफेसर रवि किरण मदान, सोमबीर, अशोक शर्मा, सुशीला राठी, कुसुम वर्मा, सूबेदार रमेश काद्यान्न, रामफूल सैनी, राजेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें