मंिददिर में चढ़ाए गए पैसे काो गिनते लाोग
- फोटो : amar ujala
नोटबंदी के बाद पुराने नोटों को वैल्यू क्या खत्म हुई कि भक्त पुराने 500-500 के नोट माता मंदिर के दानपात्र में चढ़ा गया। सोमवार से बेरी माता मंदिर के चढ़ावे की गिनती शुरू हुई। गिनती कर रहे कर्मचारियों को उस समय अचरज हुआ, जब दो पुराने 500-500 के नोट चढ़ावे में निकले। कर्मचारियों ने नोट तहसीलदार को दिए। जिस पर नोटों की गिनती से इन दोनों नोटों को साइड में रख दिया गया है। वहीं शहर में चर्चा रहा कि लोग धार्मिक आस्था के स्थान पर भी आखिर कैसे पुराने नोट सकते हैं। मंदिर में रखे सभी दानपात्रों के चढ़ावे की गिनती का कार्य सोमवार से शुरू हो गया है। मंदिर में रखे दानापात्रों की गिनती अगले दो-तीन मेें संपंन हो पाएगी। बेरी के नायब तहसीलदार बनवारी लाल की देखरेख में गिनती का कार्य आरंभ हुआ। सोमवार को गिनती समाप्त होने तक 2 दान पात्र खोले गए। इससे 6 लाख 14 हजार रुपये की राशि एकत्रित हुई और बाकी बचे दान पात्र की गिनती मंगलवार को होगी। 28 मार्च से प्रारंभ हुए मां के नवरात्र में इस दफा बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धा का अपार जनसमूह उमड़ा था। इस गिनती में करीब एक दर्जन लोग लगे है।
कैमरों की जद में हो रही है गिनती
नायब तहसीलदार का कहना है कि दानपात्रों की इन राशि को गिने जाने के दौरान पारदर्शिता बरते जाने के मद्देनजर पूरे कार्य की वीडियोग्राफी कराई जा रही है तथा उस कक्ष में सीसीटीवी कैमरे भी लगे है। सोमवार देर शाम तक चले इस कार्य के बाद टीम द्वारा उस कक्ष को सील कर दिया गया है। बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दानपात्र को 11 पात्रों में एकतित्र किया गया। इसके लिए पालिका के कर्मचारियों के अलावा पटवारी भी यहां इनकी गिनती में दिन भर जुटे रहे।
नायब तहसीलदार बनवारी लाल ने बताया कि दान पात्रों में रखी चढ़ावे की गिनती सोमवार को शुरू कर दी गई है। गिनती के दौरान बंद हुए पुराने 500-500 के दो नोट निकले हैं, जो कि साइड कर दिए गए हैं। मंदिर में कुल 11 दान पात्रों में चढ़ावा रखा हुआ था। पहले दिन 2 दान पात्र खोले गए जिनमें से 6 लाख 14 हजार रुपये एकत्रित की गई है।