फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 854 वाहनों के काटे चालान

Mon, 16 Dec 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की सड़कों पर यातायात नियमों का पालन न करने वाहन चालक लगातार पुलिस की रडार पर हैं। दिसंबर माह में अब तक ट्रैफिक पुलिस 854 चालकों के चालान कर चुकी है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ ट्रैफिक एसएचओ विकास कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट और अपने वाहनों पर नंबर प्लेट के ऊपर अपना नाम पद की प्लेट लगाकर यातायात के नियमों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बीते 15 दिनों में पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग करने वाले 65, बिना पैटर्न की नंबर प्लेट लगे 62, ब्लैक फिल्म लगे 9 वाहनों और बुलेट पटाखा बजाकर शांति भंग करने वाले 7 चालकों सहित 854 वाहनों के चालान किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि ट्रिपल राइडिंग के मामले में ज्यादातर स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे मिले हैं इसलिए उन्होंने उनके परिजनों से अपील करते हुए कहा है कि आप अपने बच्चों को दो पहिया वाहन देते समय उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने बड़े सख्त हिदायत दें। चालान होने पर आप अपने बच्चों से यह जरूर जानकारी ले कि चालान होने का क्या कारण रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें