फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीपी की असिस्टेंट की चेन तोड़ी, सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की फुटेज

Wed, 20 Apr 2016 02:00 AM IST
jhajjar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की महिला असिस्टेंट गीता बाला की बाइकर्स विवेक नगर में चेन तोड़कर ले गए। एक युवक को बहादुर महिला कर्मी ने पकड़ भी लिया मगर वह बदमाश महिला की बाजू पर मुक्के मारकर भाग निकला। महिला चिल्लाई भी मगर कोई मदद के लिए नहीं आया। जब बदमाश भागने लगे तो एक दो युवकों ने उनका पीछा किया मगर सभी नाकाम रहे।

सेक्टर 14 की रीजनल ब्रांच में जॉब करती हैं गीता बाला
बैंक में असिस्टेंट के पद पर काम करने वाली गीता बाला के पति दीपक ने बताया कि वे सेक्टर 14 स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की रीजनल ब्रांच में जॉब करती हैं। दीपक खुद भी पंजाब नेशनल बैंक में जॉब करते हैं। वारदात करीब 5 बजकर 42 मिनट की है। वे ऑटो से घर आई थी। और पैदल उतरकर विवेक नगर आ रही थी। पार्क के पास ही दो युवक एक बाइक पर सवार होकर आए। एक युवक उनके पीछे उतर कर पैदल चलने लगा और अचानक गले पर हाथ मारकर चेन तोड़ ली। महिला ने बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश ने गीता के बाजू पर तीन चार मुक्के माकर छुड़वाकर भाग निकला।
विज्ञापन


बिना नंबर की थी सप्लेंडर बाइक
युवक सप्लेंडर बाइक पर थे। उसकी आगे व पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। दोनों युवक ने चेहरे ढकने के लिए रुमाल ले रखी थी। एक के मुंह में रुमाल थी। दोनों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं जो पहचाने जा सकते हैं। वारदात करने आए दोनों युवकों की सीसीटीवी में फुटेज कैद हो गई है। बाइक चला रहे युवक ने ब्लैक रंग की शर्ट, लॉअर व स्पोर्ट्स शूज पहने हुए थे। दूसरे लड़के ने सफेद रंग की टी शर्ट पहनी हुई है। 12 क्वार्टर चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दोनों वारदात करने वाले एक ही
चेन स्नेचिंग की वारदात सोमवार को एक ही एरिया में दो जगहों पर हुई। दोनों वारदात करने वालों का हुलिया भी एक ही बताया गया है। एकता नगर में सोमवार को चेन स्नेचिंग का प्रयास हुआ। इन्हीं आरोपियों ने ही दोनों वारदात की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें