फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही पांच नकलची पकड़े, पेपर हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं का परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन धारा 144 की जमकर अनदेखी की गई। बुधवार को बारहवीं की हिंदी की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होनेेे के करीब 20 मिनट बाद ही व्हाट्सएप पर प्रश्न पत्र वायरल हो गया। युवक नकल बनाने में जुट गए। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप भी दिखाई दिया। उड़नदस्तों ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया और पांच विद्यार्थी नकल करते पकड़े। उड़नदस्तों ने उनके यूएमसी बना दिए।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा के लिए 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। धारा 144 का पालन कराने के लिए शहर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह दलबल के साथ शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। वहां पर लगी युवाओं व अभिभावकों की भीड़ को हटाया। उन्हें परीक्षा केंद्र से 200 मीटर दूर जाने की अपील करते हुए दिखाई दिए। अध्यापकों ने बताया कि नकल रोकने के लिए सभी प्रयास विभाग की ओर से किए गए हैं। यदि कोई छात्र नकल करते पकड़ा गया तो उसका केस बनाया जाएगा। वहीं शहर के शहीद रमेश कुमार संस्कृति मॉडल स्कूल में केंद्र में बारहवीं के परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्रों के बैठने के लिए डेस्कों पर काफी धूल जमी थी। जिनको स्वयं ही साफ किया। वहीं शिक्षा विभाग स्कूल प्रबंधन की ओर से साफ सफाई की कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिली। नकल डालने वाले किसी न किसी रूप से अपने जानकारों को पर्ची बना देते देखे गए। वहीं विभाग के अनुसार जिले में गठित किए उड़नदस्तों ने 42 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें से वीसी के उड़नदस्ते ने तीन, बोर्ड चेयरमैन के उड़नदस्ते ने एक, प्रश्न पत्र उड़नदस्ता झज्जर ने एक नकलची पकड़ा है।
वर्जन
बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा के दौरान पांच नकलची पकड़े गए हैं। उनके यूएमसी बना दिए गए हैं। - रमन धवन, बोर्ड प्रश्न पत्र केंद्र प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े लोगों को वहां से हटा दिया गया था। केंद्रों पर सुरक्षा के ठोस उपाय किए गए हैं। - कर्मबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें