फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के बैग से सोने चांदी के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सिटी मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक महिला के बैग से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। महिला ने सिटी थाना पुलिस में शिकायत देकर चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर बाजार दिल्ली की रहने वाली सुनीता अपने पति व बच्चों के साथ झज्जर रोड स्थित कालोनी छोटूराम पार्क में रहने वाली अपनी बहन रविता के घर आई थी। सुनीता के अनुसार उसकी मां के पुराने सोने व चांदी के आभूषण रखे हुए थे, जो उसे नांगलोई दिल्ली से नए बनवाने थे। वह अपनी बहन रविता से एक जोड़ी सोने की बुजनी, एक जोड़ी सोने के बाले, एक जोड़ी सोने की छोटी बाली, 4 चेन टूटी हुई, टॉप्स की चेन, 8 से 10 तक सोने की लोंग, 5 जोड़ी चांदी की पाजेब, 11 जोड़ी चांदी की पैरो की चुटकी व गले का चांदी सेट को लेकर वह घर से ई-रिक्शा में सवार होकर सिटी मेट्रो स्टेशन के लिए चली थी। बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन पहुंचने के बाद उसने अपना बैग चैक किया तो उसमें रखे आभूषण गायब थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें