फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब झज्जर में भी हार्ट के मरीजों की होगी कार्डियोग्राफी

विज्ञापन
cardiography in jhajjar civil hospital - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाएं धीरे-धीरे बढ़ रही हैं। अब झज्जर के सामान्य अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस नई अल्ट्रासाउंड मशीन आ गई है। इस मशीन से हार्ट के मरीजों की कॉर्डियोग्राफी भी की जा सकेगी। फिलहाल इस मशीन से अल्ट्रासाउंड करना तो शुरू कर दिये गए हैं। लेकिन हार्ट के मरीजों के लिए कॉर्डियोग्राफी के लिए अभी कार्य चालू नहीं हो पाया है। जल्द ही हार्ट के मरीजों को कॉर्डियोग्राफी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अगले सप्ताह तक यह सुविधा शुरू होने की संभावना है। लाखों रुपये की लागत से आई अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना कर दी गई है और मरीजों के नई मशीन से अल्ट्रासाउंड भी किये जा रहे हैं। करीब 40 से 50 मरीजों के हर रोज अल्ट्रासाउंड किये जाने लगे हैं। इसके अलावा अब कार्डियोग्राफी के लिए दो फिजिशियन के नाम रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विभाग की तरफ से प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होते ही हार्ट के मरीजों की कार्डियोग्राफी करनी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

डॉपलर के लिए नहीं है कोई चिकित्सक
सामान्य अस्पताल में स्थापित की गई नई अल्ट्रासाउंड मशीन में नशों की जांच के लिए डॉपलर टेस्ट की सुविधा भी दी गई है। लेकिन झज्जर के सामान्य अस्पताल में डॉपलर टेस्ट करने वाला कोई चिकित्सक नहीं है। जिसकी वजह से फिलहाल यह सुविधा मरीजों को प्रदान करने में विभाग असमर्थता जता रहा है। इसके लिए अभी मरीजों को रोहतक पीजीआई रेफर करने के अलावा विभाग के पास कोई चारा नहीं है। अगर सरकार की तरफ से सामान्य अस्पताल में डॉपलर टेस्ट करने वाले किसी चिकित्सक की नियुक्ति कर दी जाती है तो मरीजों को यह सुविधा भी उनके गृह जिले में ही मिल जाएगी।
कॉर्डियोग्राफी हार्ट के सभी मरीजों की हो सकेगी। अल्ट्रासाउंड की तरह सामान्य अस्पताल में मरीजों को कॉर्डियोग्रफी करने की फ्री सुविधा दी जाएगी। गृह जिले में यह सुविधा मिलने सें मरीजों को काफी राहत मिलेगी। विभाग की तरफ से चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

-डॉ संजीव हसीजा, एमडी फिजिशियन, सामान्य अस्पताल, झज्जर।
जल्द ही सामान्य अस्पताल में हार्ट के मरीजों की कार्डियोग्राफी शुरू कर दी जाएगी। दो फिजिशियन के रजिस्ट्रेशन करवाए जा रहे हैं। उनके अलग-अलग दिन विभाजित कर दिये जाएंगे।
विज्ञापन

-डॉ. संजय सचदेवा, एसएमओ, सामान्य अस्पताल, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें