फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर कार छीनी, 4 घंटे में आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के लघु सचिवालय के पास मंगलवार की रात को पलवल से भिवानी जा रहे युवकों से कार में सवार होकर आए बदमाशों ने हथियार के बल पर कार छीन ली। युवकों ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुुरू कर दी। करीब चार घंटे बाद आरोपियों को काबू कर लिया गया। आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पवन कुमार निवासी रामनगर कॉलोनी भिवानी ने शिकायत देते हुए बताया था कि मंगलवार की देर शाम को वह पलवल से भिवानी की तरफ जा रहा था। जब वह गुरुग्राम रोड पर लघु सचिवालय के पास पानी की बोतल लेने के लिए रुका तो पीछे से आकर एक गाड़ी उसकी साइड में रुकी। जिसमें दो लड़के मास्क लगाए हुए उतरे। दोनों ने हथियार दिखाते हुए उसे जबरदस्ती गाड़ी से नीचे उतार दिया। उसे धक्का मार कर उसकी गाड़ी को भगा ले गए।
पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान सूरज उर्फ विक्की निवासी सुलतानपुरी नई दिल्ली व यश उर्फ अतुल निवासी गांव कासनी के तौर पर की गई। आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में साथियों के साथ मिलकर हथियार के बल पर गाड़ी छीनने की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को बरामद कर लिया है। इस वारदात में छह आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों को रोहतक के गंधरा गांव के पास से गिरफ्तार कर किया गया है, जबकि बाकी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

वर्जन
शहर पुलिस थाना क्षेत्र में गाड़ी छीनने की वारदात को करीब चार घंटे में ही पुलिस ने सुलझा लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

- राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें