फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कप्तान तनिष्का शर्मा ने खेली 181 रनों की पारी

विज्ञापन
19jjrp20- झज्जर। तनिष्का शर्मा
विज्ञापन
झज्जर। महिला अंडर-19 एकदिवसीय ट्रॉफी के मैच में बहादुरगढ़ निवासी कप्तान तनिष्का शर्मा ने शानदार पारी खेलते हुए 125 गेंदों में 24 चौकों व पांच छक्कों की मदद से 181 रन बनाए। हरियाणा ने नागालैंड की टीम पर 391 रनों से जीत दर्ज की। मुकाबला ठाणे के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में खेला गया।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हरियाणा ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 434 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागालैंड की टीम 34 ओवरों में 43 रनों पर ऑल आउट हो गई।
हरियाणा की टीम ने अब तक चार मैचों में से दो मैच में जीत और दो मैच में हार के बाद इलीट ग्रुप-बी की अंकतालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हरियाणा की टीम का आखिरी लीग मैच 21 दिसंबर को केरल की टीम के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें