फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोहरा में दृश्यता शून्य...वाहन चालकों को परेशानी

विज्ञापन
19jjrp18- शहर में कोहरे से गुजरते स्कूल के बच्चे व वाहन। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। अल सुबह से ही कोहरे ने शहर को ढका हुआ था। इसके चलते वाहन चालकों को दिक्कत हुई। सुबह के समय दृश्यता शून्य थी लेकिन लगभग साढ़े 8 बजे हल्का कोहरा छटा तो दृश्यता 20 से 25 मीटर तक रही। दोपहर 12 बजे तक कोहरे का असर रहा।
विज्ञापन

दोपहर बाद हल्की धूप निकली और कोहरा पूरी तरह से साफ हो गया। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। वहीं सुबह व शाम लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। यही नहीं कोहरे के कारण सुबह के समय स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही है। अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आउटर एरिया में कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार कम रही। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में कोहरा पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें