फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्राले से टकराया कैंटर, मजदूर की मौत

Fri, 17 Nov 2023 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उत्तर प्रदेश के कन्नौज से केएमपी के रास्ते बहादुरगढ़ में काम की तलाश में आ रहे मजदूरों से भरा कैंटर बादली के पास एक ट्राला से टकरा गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला के गांव नंगला भज्जा निवासी मोनू ने बताया कि 15 नवंबर को वह, राहुल कुमार, सितेंदर, अभिषेक, आकाश, प्रहलाद कुमार व प्रहलाद की 5 वर्षीय बेटी अमृता कैंटर से बहादुरगढ़ के लिए चले थे। 16 नवंबर की अल सुबह जब वे बादली टोल टैक्स से पहले केएमपी पर पहुंचे तो एक ट्राला चालक ने अपने वाहन को बिना रिफलेक्टर व बिना किसी संकेतक के गलत तरीके से खड़ा किया हुआ था। सुबह के समय धुंध होने के कारण चालक को ट्राला दिखाई नहीं दिया और कैंटर ट्राला के पीछे से जा टकराया। इस दुर्घटना में सभी को चोटे आई। राहगीरों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक अपना ट्राला लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें