फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांगिड़ समाज को संगठित करने के लिए चलेगा अभियान : जांगड़ा

विज्ञापन
27jjrp06- झज्जर। ​अखिल भारतीय जांगिड़ महासभा की बैठक में जांगिड़ समाज के लोग। स्त्रोत- जागरुक प
विज्ञापन
झज्जर। अखिल भारतीय जांगिड़ महासभा की ओर से जिला स्तरीय दिवाली सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका आयोजन मास्टर द्वारका दास की अध्यक्षता में किया गया। अखिल भारतीय जांगिड़ महासभा की जिला झज्जर इकाई के जिला अध्यक्ष प्रवीण जांगड़ा ने कहा कि दिवाली पर जागिड़ महासभा सम्मेलन करके जांगिड़ समाज को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। झज्जर जिला की कार्यकारिणी की कोर कमेटी का गठन किया गया और ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन

जिला सभा के संपोषक सदस्य पूर्व परियोजना अधिकारी रामेश्वर जांगड़ा और जिला सभा के सह संपोषक सदस्य पूर्व प्राचार्य रमेश जांगड़ा, जिला आमंत्रित सदस्य अजीत, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मास्टर द्वारका दास, जिला संगठन मंत्री चांद जांगड़ा महराणा, सह सचिव सुनील महराणा, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर जांगड़ा तुंबाहेड़ी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जांगड़ा एवं नरेश जांगड़ा व अन्य को विशेष पदों पर रखते हुए सभी का सम्मान किया गया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष का भी चयन किया गया। जल्द ही अगली बैठक करते हुए जिला एवं सभी ब्लाकों पर पदाधिकारी का चयन किया जाएगा। संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच नरेश जांगड़ा गिजाड़ोद, बलजीत जांगड़ा ठेकेदार, किशोर जांगड़ा मंडल अध्यक्ष बेरी, संजय जांगड़ा चांदोल, दिनेश जांगड़ा, मनोज जांगड़ा, प्रदीप जांगड़ा, उम्मीद सिंह बेरी, कृष्ण जांगड़ा बेरी, सतवीर सिंह खेड़ी जट एवं दर्जनों पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य जांगिड़ समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें