फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कल्याण विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को कैबिनेट मंत्री ने बांटे प्रमाण पत्र एवं चैक

Sat, 27 Sep 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
26jjrp05- बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को सम्मानित करते कृषि मंत्री श्याम सिंह
विज्ञापन
झज्जर। सभी वर्गों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं संचालित हो रही हैं और लोग योजनाओं का लाभ लेते हुए राष्ट्र विकास में सहभागी बन रहे हैं। यह बात कृषि एवं कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को बाल भवन प्रांगण में जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ हर वर्ग तक पहुंचे। घुमंतू जनजातियों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए राज्य सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं, उनका असर अब धरातल पर साफ दिखाई देने लगा है। सरकार ने विमुक्त, घुमंतू व टपरीवास (डी-नोटिफाइड) जातियों की सूची में अनुसूचित जाति की 20 तथा पिछड़ा वर्ग की 13 जातियां शामिल की हैं।
इन जातियों के कल्याण और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए राज्य सरकार ने अलग से बोर्ड का गठन किया गया है। वहीं मंत्री ने विभागीय कैंप का कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण किया। कैंप में विशेष रूप से घुमंतू जनजातियों को जाति प्रमाण पत्र, फैमिली आईडी, वोटर कार्ड और आधार कार्ड जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मंत्री ने कैंप का दौरा कर वहां मौजूद लाभार्थियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं व सुझाव भी सुने।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, नगर पालिका बेरी चेयरमैन देवेंद्र कादयान, महेंद्र कुमार, सतीश कौशिक, डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसीपी मयंक मिश्रा, डीडब्ल्यूओ रेणु सिसोदिया शामिल रहे।


लाभार्थियों को दिए प्रमाण पत्र एवं चेक
कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, अत्याचार निवारण स्कीम, मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अंतरजातीय विवाह शगुन योजना और डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं चेक भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें