फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बसें गई रैली में, यात्री रहे परेशान

Tue, 12 Mar 2024 12:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर रोडवेज डिपो तथा बहादुरगढ़ सब डिपो की लगभग 110 बसें सोमवार को ऑफ रूट रही। ये बसें जिले के विभिन्न मार्गों पर चलती हैं लेकिन इन्हें गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भेजा गया। इस कारण ये बसें नहीं चली और यात्री परेशान रहे। निजी बसों में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

निजी बसों में सफर करने को मजबूर होना पड़ा। इन बसों में यात्रियों को बेतरकीब ढंग से भरकर ले जाया गया। यात्रियों को बसों के लिए एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर यात्रियों को हुई। कई रूटों पर केवल रोडवेज बसें ही चलती है, लेकिन सोमवार को बसें न होने के कारण यात्री घंटों बसों का इंतजार करते हुए नजर आए। जिले के विभिन्न गांवों को गुरुग्राम कार्यक्रम में भेजने के लिए झज्जर डिपो से 110 और कैथल डिपो से 54 बसों को भेजा गया था। 110 बसों में से 75 झज्जर डिपो और 35 बहादुरगढ़ सब डिपो से भेजी गई थी। शाम को कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी बसें वापस लौटी। अब मंगलवार को सभी बसें ऑन रूट हो पाएंगी।

इन रूटों पर रही समस्या
बेरी, भिवानी, दादरी, रोहतक, रेवाड़ी, बहुझोलरी, कोसली, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, हिसार, जींद, कलानौर रूटों पर बसें बहुत कम चल रही। झज्जर डिपो में लगभग 200 बसें हैं, जिसमें से 50 प्रतिशत से अधिक बसें गुरुग्राम गई थी। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। कई रूटों पर बसें आधे से एक घंटे बाद यात्रियों को मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
लगभग 110 बसों को झज्जर से गुरुग्राम भेजा गया था। 54 बसें कैथल डिपो से भी मंगवाई गई थी। जितनी बसें उपलब्ध थी, उनको सभी रूटों पर लगाने का काम किया गया।
प्रमोद कुमार, सुपरवाइजर, बस अड्डा, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें